रविंद्र कुमार भारद्वाज, रायबरेली. जिला महिला अस्पताल से एक बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है. जहां मौजूद गार्ड ने मरीज के परिजनों के साथ अभद्रता कर गाली-गलौज किया. जिसका वीडियो किसी ने रिकार्ड कर लिया और अब वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद सवाल उठ रहा है कि क्या इलाज के नाम पर लोगों को बदतमीजी मिलेगी? या फिर गार्ड के रूप में मौजूद ‘गुंडे’ ऐसे ही गुंडई करेंगे?

इसे भी पढ़ें- ए भाई अखिलेश जी… राजभर समाज के लोगों को कितना सताएगा आपका वाला PDA? ओपी राजभर ने सवाल पूछते हुए साधा निशाना

बता दें कि जिला महिला चिकित्सालय में तैनात एक सुरक्षा गार्ड पर मरीज के परिजनों के साथ अभद्रता करने का गंभीर आरोप लगा है. यह घटना तब सामने आई, जब प्रसव के लिए भर्ती एक महिला मरीज को देखने पहुंचे उसके परिजनों और गार्ड के बीच कथित तौर पर कहासुनी हो गई, जिसके बाद गार्ड ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया.

इसे भी पढ़ें- बदमाशी छोड़ दो या फिर UP! पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़, एक का हाफ एनकाउंटर, जानिए खाकी ने कैसे ऑपरेशन को दिया अंजाम…

वहीं घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गार्ड और मरीज के परिजनों के बीच तीखी बहस और अभद्र व्यवहार स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है. इस वीडियो के सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन की कार्यशैली और मरीजों तथा उनके अटेंडेंट के प्रति कर्मचारियों के व्यवहार पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं.