बाराबंकी. दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. दो किशोरों की नदी में डूबने से मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान चलाकर लाश को बरामद किया. पुलिस ने दोनों के शव को पीएम के लिए भेज दिया है.

इसे भी पढ़ें- हाइवे पर मौत का तांडवः 2 कारों के बीच जोरदार भिड़ंत, 4 लोगों की उखड़ी सांसें, हादसा देख दहल उठा लोगों का दिल

बता दें कि रामनगर थाना क्षेत्र के करसा कला गांव का है. जहां रहने वाले 2 किशोर सुमली नदी के किनारे भैंस चराने के लिए गए थे. इस दौरान दोनों किशोर नदी में नहाने के लिए उतर गए. इस दौरान दोनों किशोर मस्ती करते-करते गहरे पानी में चल गए. इस दौरान दोनों डूबने लगे. दोनों को डूबता देख गांव वालों के बीच हड़कंप मच गया. जब तक लोग पहुंचते दोनों गहरे पानी में समा गए.

इसे भी पढ़ें- ‘सरकारी बीज‘ भी भाजपा की सरकार जैसे… अखिलेश यादव ने किसानों को धोखा देने का लगाया आरोप, जानिए क्या कहा?

वहीं दोनों के डूबने की जानकारी मिलते ही गांव के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान चलाया. घंटों बाद दोनों किशोरों की लाश नदी से बरामद हुई. मृतकों की पहचान अर्पित (11) और अतुल (13) के रूप में हुई. घटना के बाद गांव में मातम का माहौल देखने को मिल रहा है.