सहारनपुर. एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां तेज रफ्तार 2 कारों के बीच जोरदार भिड़ंत हुई. घटना में 4 लोगों की मौत हो गई. वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए. हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें- ‘सरकारी बीज‘ भी भाजपा की सरकार जैसे… अखिलेश यादव ने किसानों को धोखा देने का लगाया आरोप, जानिए क्या कहा?

बता दें कि घटना थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र में देहरादून-पंचकूला हाइवे पर उस वक्त घटी, जब एक परिवार कार में सवार होकर हरिद्वार जा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने ठोकर मार दी. घटना इतनी भयानक थी कि दोनों कार के परखच्चे उड़ गए. हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी.

इसे भी पढ़ें- भाजपा का लंकाकांड…अखिलेश यादव का सरकार पर हमला, जानिए सपा सुप्रीमो ने ऐसा क्या कहा?

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों कार सवार घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने जांच कर 4 लोगों को मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान प्रवीण (40), प्रीति (37), सुदेश (71) और शिवांश (9) के रूप में हुई है. वहीं 3 घायलों का इलाज जारी है. पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है.