बरेली. एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. पानी पीने गए 6 साल के बच्चे की कुएं में गिरने से मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और गांव वालों की मदद से बच्चे के शव को कुएं से बाहर निकलवाया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें- ‘समाप्तवादी पार्टी’ के ‘अध्यक्ष जी’ हार की…पंकज चौधरी का अखिलेश यादव पर तंज, जानिए आखिर ऐसा क्या कह दिया?

बता दें कि पूरा मामला भुता थाना क्षेत्र के अदीनापुर गांव का है. आत्मानंद विद्या मंदिर स्कूल में पढ़ने वाला 6 साल का लविश कुएं के पास पानी पीने के लिए गया था. इसी दौरान उसका पैर फिसला और कुएं में जा गिरा. लविश के कुएं में गिरते ही उसके दोस्तों ने शोर मचाना शुरू किया. जिसके बाद गांव वाले औऱ शिक्षक दौड़कर मौके पर पहुंचे और लविश को कुएं से बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन वे उसे बाहर नहीं निकाल सके.

इसे भी पढ़ें- ‘हवाला के जरिए I-PAC को फंडिंग हो रही थी और…’, ओपी राजभर ने सपा मुखिया पर साधा निशाना, कहा- जवाब दीजिए अखिलेश जी

उसके बाद गांव वालों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और गांव की मदद से बच्चे को बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल भिजवाया. जहां डॉक्टरों ने जांच कर मृत घोषित कर दिया. फॉरेंसिक की टीम ने साक्ष्य जुटा लिए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.