बरेली. बरेली-नैनीताल हाइवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई. देवरनियां थाना क्षेत्र के गांव कठर्रा के पास पंचर होने के बाद सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से बाइक जा घुसी. हादसे में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें तत्काल एंबुलेंस से भोजीपुरा स्थित निजी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया.
इसे भी पढ़ें- योगी सरकार नौकरी देती है या ‘बेचती’ है! नर्सिंग भर्ती में जयपुर की एक कोचिंग के 500 अभ्यर्थियों का चयन, अखिलेश ने बोला तीखा हमला
बता दें कि आंवला के गांव आसपुर निवासी डालचंद्र की ससुराल बदायूं जिले के दातागंज थाना क्षेत्र के गांव कैमुआ गौटिया में है. डालचंद्र के साले नन्हे और ओमेंद्र भी इसी गांव के रहने वाले थे. तीनों रुद्रपुर की एक फैक्ट्री में काम करते थे और काम के सिलसिले में बाइक से रुद्रपुर जा रहे थे. नैनीताल हाइवे पर सतीश ढाबा कट के पास उनकी बाइक पंचर हो गई थी. इसी दौरान सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से बाइक जा घुसी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.
इसे भी पढ़ें- यूपी में SIR के बाद नया वोटर अभियान, पहली बार वोट देने वालों पर खास फोकस; बूथों पर लगेंगे कैंप
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से भोजीपुरा के निजी मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया. डालचंद्र की जेब से मिले कागजात के आधार पर उसकी पहचान हो गई, लेकिन उसके दोनों साले नन्हे और ओमेंद्र की पहचान तत्काल नहीं हो सकी. घंटों की मशक्कत के बाद दोनों की पहचान हो पाई.

