बरेली. एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक दीवार अचानक भरा-भराकर 2 मासूमों पर गिर गई. चपेट में आने से 2 मासूमों की मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें- कहीं LOVE का लफड़ा तो नहीं! कमरे में मिली युवक-युवती की लाश, मौत की मिस्ट्री सुलझाने में जुटे कानून के रखवाले

बता दें कि घटना अलीगंज थाना क्षेत्र के कैनी गांव में उस वक्त घटी, जब 2 बच्चे पड़ोस की दुकान में रस्क लेने के लिए पड़ोस की दुकान में गए हुए थे. दोनों वापस लौट ही रहे थे कि अचानक एक दीवार भर-भराकर बच्चों के ऊपर गिर गई. दीवार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत मलबा हटाने में जुट गए.

इसे भी पढ़ें- कूड़े के ढेर, जाम नालियां, बदहाल सड़क… दुलहीपुर में सफाई व्यवस्था फेल, एक सफाईकर्मी के भरोसे पूरा गांव

वहीं मलबा हटाने के बाद ग्रामीणों ने दोनों बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी. बच्चों की पहचान अंशु (8) और इशिका (7) के रूप में हुई है. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की लाश को पीएम के लिए भेजा. घटना को लेकर पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है.