सहारनपुर. एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक कमरे में युवक और युवती की लाश मिली है. लाश मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने दोनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा है. मौत के पीछे की वजह प्रेम-प्रसंग होने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जांच के बाद ही मामला साफ हो पाएगा.
इसे भी पढ़ें- कत्ल, कार्रवाई और कारावासः पत्नी की हत्या कर फरार चल रहा आरोपी पति गिरफ्तार, जानिए प्रताड़ना से लेकर मर्डर तक की कहानी
बता दें कि पूरा मामला कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी का है. जहां एक मकान में काफी देर तक हलचल दिखाई नहीं दी तो आसपास के लोगों ने अंदर से बंद दरवाजे को खुलवाने की लाख कोशिश की, लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला. उसके बाद लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घर की खिड़की खोलकर आवाज दी. वहीं स्थिति संदिग्ध लगने पर पुलिस ने दरवाजा को तोड़ा तो सन्न रह गई. पुलिस को युवक और युवती की लाश मिली.
इसे भी पढ़ें- नशे का खेल हुआ फेलः दवा व्यवसायी के गोदाम से भारी मात्रा में कोडीन कफ सिरप जब्त, जानिए कैसे फूटा भांडा
दोनों की लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. दोनों की पहचान सैम कमनिश (40) और आस्था (23) के रूप में हुई है. शुरुआती जांच में पता चला है कि युवक ने हाथ की नस काटकर फांसी लगाई है. वहीं युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दी है. पुलिस घटना को प्रेम-प्रसंग के एंगल से जोड़कर देख रही है. हालांकि, अभी ये स्पष्ट नहीं हैं. जांच के बाद ही घटना के पीछे का कारण पता चल सकेगा.

