बरेली. जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार 2 दोस्तों की मौत हो गई. हादसे के बाद मौके हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
इसे भी पढ़ें- अपनी भाषा और व्यवहार में…राजकुमार भाटी से मिलने के बाद अखिलेश यादव ने दिए निर्देश, 2027 चुनाव को लेकर कही बड़ी बात
बता दें कि घटना बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के विजेजमर्ज ढाबा के पास उस वक्त घटी, जब 2 दोस्त बाइक से गैस सिलेंडर भरवाने के लिए जा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी. हादसा इतना भयानक था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए. वहीं दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना होता देख राहगीरों को भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई. लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी.
इसे भी पढ़ें- दामाद है या दानव! साथियों के साथ मिलकर युवक ने रॉड और डंडे से ससुराल वालों को जमकर पीटा, जानिए बर्बरता के पीछे की वजह
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. जहां डॉक्टरों ने जांच कर दोनों को मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान 18 वर्षीय रवि और 16 वर्षीय रोहित के रूप में हुई है. पुलिस फरार वाहन चालक की खोजबीन में जुट गई है. शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही जा रही है.

