बरेली. एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. करंट की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत हो गई है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही बिजली विभाग के अधिकारी और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया है. बिजली विभाग ने मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया है.

इसे भी पढ़ें- ‘अगला नंबर ‘लाल टोपी’ वालों का है’, अखिलेश यादव पर पंकज चौधरी का करारा तंज, 2027 विधानसभा को लेकर किया बड़ा दावा

बता दें कि पूरा मामला अलीगंज थाना क्षेत्र के सूदनपुर गांव का है. जहां हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर एलटी लाइन पर टूटकर गिर गया था. जिसकी वजह से करंट फैल गया और घर का दरवाजा खोलते ही 16 साल के किशोर करंट की चपेट में आ गया. करंट की चपेट में आता देख किशोर की मां ने बचाने की कोशिश की, जिसमें वे झुलस गईं और किशोर की मौत हो गई.

इसे भी पढ़ें- हाइवे, हादसा और हाहाकारः ट्रक और कार के बीच जोरदार भिड़ंत, मची चीख-पुकार, मां-बाप और बेटे का हाल देख सहम उठे लोग

इतना नहीं करंट फैलने से किशोर के पड़ोस में रहने वाला एक युवक भी करंट की चपेट में आया. जिसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया. जहां उसे मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद गांव में सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी तत्काल लोगों ने पुलिस और बिजली विभाग को दी. उसके बाद बिजली विभाग के लोगों ने लाइट कट की. मौके पर पहुंचकर पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारियों ने मुआयना किया. बिजसी विभाग के मुख्य अभियंता ने मृतकों की परिजनों को 5-5 लाख रुपए सहायता देने का आश्वासन दिया है. मरने वालों की पहचान सुभाष (16) औऱ कुंवरपाल (24) के रूप में हुई है.