बरेली. अक्सर सोशल मीडिया पर नए लोगों के साथ संंपर्क होता है. कुछ तो दोस्त बन जाते हैं, लेकिन कुछ केस में दोस्ती करना किसी बुरे सपने से कम नहीं होता. ऐसा ही एक मामला सामने आया है. एक युवक को फेसबुक पर युवती ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर दोस्ती की और फिर हसीन सपने दिखाकर 15.45 लाख रुपए की चपत लगा दी. अब युवक ने मामले की शिकायत पुलिस से की है.
इसे भी पढ़ें- गोदी में मासूम मरी या UP का सिस्टम! इलाज के नाम पर बंट रही मौत, दादा के हाथों में 4 दिन की बच्ची ने तोड़ा दम, ऐसे बेटियां बचाएंगे ‘बाबा’?
बता दें कि पूरा मामला नवाबगंज इलाके का है. जहां रहने वाले वकील अजय प्रकाश को एक युवती ने 15.45 लाख का चूना लगाया है. वकील ने थाने में शिकायत कर पुलिस को बताया है कि उनको कुछ दिन पहले फेसबुक पर एक युवती ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी, जिसको उन्होंने एक्सेप्ट कर लिया था. जिसके बाद युवती ने मैसेज किया. दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई. वहीं जब दोनों के बीच अच्छी बातचीत हो गई तो युवती ने क्रिप्टो और शेयर बाजार में निवेश कर मोटा पैसा बनाकर देने का झांसा दिया.
इसे भी पढ़ें- अखिलेश जी, आपसे या आपके लोडरों की… OP राजभर का सपा सुप्रीमो पर करारा तंज, जानिए ऐसा क्या कह गए योगी के मंत्री?
वहीं जब अजय प्रकाश ने निवेश करने के लिए हामी भरी तो युवती ने रविंद्र भाटी नाम के युवक से बातचीत कराई. इस बीच युवती और रविंद्र भाटी ने मिलकर निवेश करने के नाम से अजय प्रकाश 15,44930 रुपए कई बार में ट्रांसफर कराए. वहीं जब अजय ने दोनों से संपर्क करने की कोशिश की तो दोनों का नंबर बंद आय़ा. जिसके बाद अजय प्रकाश को ठगे जाने का एहसास हुआ. अजय प्रकाश की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

