बदायूं. एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है. हाईटेंशन तार टूटकर कई लोगों के ऊपर जा गिरा. घटना में एक युवक की मौके पर ही सांसें थम गई. वहीं 5-6 लोग गंभीर रूप से झुलस गए. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और झुलसे हुए लोगों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया.
इसे भी पढ़ें- कांग्रेस आज भी ‘परिवारवादी तिकड़ी’ के…केशव मौर्य ने गांधी परिवार पर साधा निशाना, मोदी की नीतियों को लेकर दिया बड़ा बयान
बता दें कि पूरा मामला दातागंज थाना क्षेत्र के खानपुर दयागांव का है. जहां कुछ लोग मक्का तोड़ने के लिए खेत जा रहे थे. इसी दौरान अचानक 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन का तार टूट गया और सभी लोग तार की चपेट में आ गए. घटना में 32 वर्षीय सुनील कुमार की मौत हो गई. वहीं कई लोग बुरी तरह झुलस गए. लोगों की चीख सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल बिजली बंद करवाई.
इसे भी पढ़ें- अरे वो, सपाई लोडरों! तुम्हें क्या लगा भूल गया? ओपी राजभर ने क्राइम का डाटा शेयर कर साधा निशाना, जानिए क्या कहा?
उसके बाद लोगों न तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. वहीं मृतक की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस घटना की जांच कर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है.

