लखनऊ. डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कांग्रेस पर परिवारवादी पार्टी होने का आरोप लगाते हुए निशाना साधा है. उनका कहना है कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह अर्थशास्त्री थे, लेकिन उनकी सरकार में भी देश आत्मनिर्भरता और आर्थिक प्रगति की ओर नहीं बढ़ पाया. लेकिन पीएम मोदी की नीतियां भारत को दुनिया की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में पहुंचाया है.

इसे भी पढ़ें- अरे वो, सपाई लोडरों! तुम्हें क्या लगा भूल गया? ओपी राजभर ने क्राइम का डाटा शेयर कर साधा निशाना, जानिए क्या कहा?

कांग्रेस आज भी सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की ‘परिवारवादी तिकड़ी’ के इशारों पर चलने वाली पार्टी है. कांग्रेस के शासनकाल में अर्थशास्त्र के सिद्धांतों की बौद्धिक चर्चा खूब हुई, लेकिन भारत अपनी पूरी क्षमता के अनुरूप आगे नहीं बढ़ सका. पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह खुद एक अर्थशास्त्री थे, पर उनकी सरकार भी देश को आत्मनिर्भरता और तेज़ आर्थिक प्रगति की दिशा में वह गति नहीं दे सकी, जिसकी तब दरकार थी.

इसे भी पढ़ें- उसने क्या बिगाड़ा था… BA की छात्रा की गला घोंटकर हत्या, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

वहीं यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्यवहारिक, जनकेंद्रित और परिणाम आधारित आर्थिक नीतियों के माध्यम से भारत को दुनिया की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में पहुंचाया है. सही मायने में वे व्यवहारिकता पर ज्यादा भरोसा करते हैं. आज भारत आत्मनिर्भरता, आधारभूत ढांचे, डिजिटल क्रांति, विनिर्माण और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित कर रहा है. मोदी जी के कुशल नेतृत्व में 2047 तक विकसित भारत का संकल्प अब केवल सपना भर नहीं, बल्कि एक स्पष्ट ‘राष्ट्रीय लक्ष्य’ बन चुका है.