बुलंदशहर. एक बेहद ही हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. प्रेमी जोड़े की लाश पेड़ में फांसी के फंदे से लटकी मिली है. लाश मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें- आप और आपका ‘लाल टोपी गैंग’ बस…सपा नेत्रियों की पिटाई पर अखिलेश यादव पर भड़के OP राजभर, आइना दिखाते हुए बोला तीखा हमला

बता दें कि पूरा मामला नरौरा क्षेत्र के पिलखना गांव का है. जहां प्रेमी युगल की लाश एक पेड़ में लटकी मिली. दोनों अपने घर से लापता चल रहे थे. दोनों के परिजनों की शिकायत पर दोनों की खोजबीन कर रही थी. इस बीच गांव के लोगों ने दोनों की लाश देखी. जिसके बाद लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी.

इसे भी पढ़ें- PDA मतलब ‘पीड़ा, दमन और अपमान’! सपा नेत्री की पिटाई को लेकर अखिलेश यादव पर पंकज चौधरी का तंज, जानिए ऐसा क्या कहा?

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर दोनों की पहचान की. युवक की पहचान गगन के रूप में हुई है. वहीं उसकी प्रेमिका नाबालिग है. पुलिस ने मौके से सबूत इकट्ठा कर लिया है. दोनों की लाश को पीएम के लिए भेजा गया है. पीएम रिपोर्ट और जांच रिपोर्ट के बाद ही दोनों के मौत के पीछे के कारण का पता चल सकेगा. घटना को लेकर परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है.