लखनऊ. सपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया था. इस मुद्दे को लेकर भाजपा और उसके सहयोगी दल सपा और अखिलेश यादव पर हमलावर हैं. इन सबके बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने जमकर निशाना साधा है. इतना ही नहीं सपा के पीडीए का नया मतलब भी बताया है.

इसे भी पढ़ें- आप और आपका ‘लाल टोपी गैंग’ बस…सपा नेत्रियों की पिटाई पर अखिलेश यादव पर भड़के OP राजभर, आइना दिखाते हुए बोला तीखा हमला

पंकज चौधरी ने कहा, सपा के पीडीए का नया संस्करण है पीड़ा, दमन और अपमान. चंदौली में समाजवादी पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष के साथ सपा नेताओं द्वारा उनके ही घर में मारपीट की गई. जिस पार्टी के मंचों से महिला सम्मान, सामाजिक न्याय और अधिकारों की लंबी-लंबी बातें होती हैं, उसी पार्टी की एक महिला पदाधिकारी के साथ ऐसा व्यवहार यह दर्शाता है कि यह महज खोखली बातें है.

इसे भी पढ़ें- कंपनी इतनी ही ‘संदिग्ध’ थी तो तेलंगाना और…COEMPT EDUTECK पर राहुल गांधी के सवाल पर पंकज चौधरी का पलटवार, पूछ लिए तीखे सवाल

आगे पंकज चौधरी ने कहा, वाह री राजनीति! मंच पर महिला सम्मान की बातें और हकीकत में अपनी ही पार्टी की महिला पदाधिकारी के साथ ऐसा व्यवहार. लगता है सपा में ‘बातों के बताशे’ कुछ ज्यादा ही फोड़े जाते हैं. यही है इनके PDA का नया संस्करण ‘पीड़ा, दमन और अपमान.’ यह स्पष्ट है कि सपाइयों के महिला सम्मान का मॉडल सिर्फ पोस्टरों तक सीमित है. प्रदेश कि महिलाएं सपा के इस चाल, चरित्र और चेहरे से भलिभांति परिचित हैं.