बुलंदशहर. हत्या की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक युवक ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. आरोपी की तलाश की जा रही है.
इसे भी पढ़ें- BJP के शब्दकोश में न ‘धर्म’ है, न ‘शर्म’…पेपर लीक को लेकर अखिलेश यादव ने साधा निशाना, भाजपा पर राम मंदिर को लेकर लगाए गंभीर आरोप
बता दें कि पूरा मामला स्याना कोतवाली क्षेत्र के हाजीपुर गांव का है. पत्नी-पत्नी के बीच काफी समय से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था. वारदात वाले दिन भी दोनों के बीच कहासुनी हुई. इस दौरान युवक आपा खो बैठा और धारदार हथियार से पत्नी का गला रेत दिया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.
इसे भी पढ़ें- अखिलेश यादव में हिम्मत है तो मथुरा और… CM योगी का सपा सुप्रीमो के बयान पर करारा पलटवार, दे डाली बड़ी चुनौती
वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की लाश को पीएम के लिए भेजा. मृतका की पहचान गीता रानी (25) के रूप में हुई है. पुलिस ने मौके से साक्ष्य इकट्ठा कर लिए हैं. आरोपी पति को पकड़ने के लिए 4 टीमों का गठन किया गया है. पुलिस की टीम आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है. मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद ही घटना के पीछे के असल कारण का पता चल सकेगा.

