लखनऊ. अखिलेश यादव ने प्रयागराज में ‘भाजपा सरकार में पेपर लीक’ विषय पर प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने राम मंदिर के मुद्दे पर भी भाजपा पर करारा हमला बोला है. अखिलेश यादव ने कहा, जब तक भाजपाई करते रहेंगे सांसद-विधायक की ख़रीद, तब तक होता रहेगा पेपर लीक. भाजपा के शब्दकोश में न ‘धर्म’ है, न ‘शर्म’ है. सब पर चोरी का झूठा इल्ज़ाम लगाने वालों की ‘सच्ची चोरी’ भगवान ने खोल दी.

इसे भी पढ़ें- अखिलेश यादव में हिम्मत है तो मथुरा और… CM योगी का सपा सुप्रीमो के बयान पर करारा पलटवार, दे डाली बड़ी चुनौती

आगे अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लिए NATION FIRST नहीं, DONATION FIRST है. चोर-चोर सौतेले भाई, जिन्होंने चुराई राम की पाई अब जनता भाजपाइयों को देखकर कह रही है कि देखो जा रहा वो भाजपा, जिसने खाई राम की पाई. अब भाजपा को न चंदा मिलेगा, न दान, न वोट. कोई भी सच्चा सनातनी भाजपा के टिकट पर नहीं लड़ेगा, क्योंकि न तो कोई हारने के लिए लड़ना चाहता है, न जनता के आक्रोश का शिकार होने के लिए. चढ़ावा-चंदा चोरी के तार कर्नाटक से जुड़े हैं.

इसे भी पढ़ें- अखिलेश जी! आपको सिर्फ ‘सपाई अब्दुल्लों का मोहल्ला’ ही दिखा? ओपी राजभर का करारा हमला, जानिए क्यों कहा ऐसा?

आगे अखिलेश यादव ने कहा कि कर्नाटक में बैठे जो संगी-साथी ठेके पर चुनावी प्रचारक और नक़ली वोटर भेजते थे, उनका भंडाफोड़ हो गया है. अब यूपी में न वो घुस पायेंगे न उनके लोग. अयोध्या ही नहीं पूरे उप्र में आक्रोशित जनता उनके इंतज़ार में बैठी है. अब यूपी में महाराष्ट्र और कर्नाटक वाले संगी-साथियों का काला-राज नहीं चलेगा. जनता उनसे चोरी किये ‘चढ़ावे-चंदे-दान’ का हिसाब मांगेगी.