लखनऊ. ओपी राजभर लगातार सपा और अखिलेश यादव पर हमलावर हैं. एक बार फिर ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा, प्रिय, ‘राजा बाबू’ उर्फ अखिलेश जी! इस समय कन्नौज की आपकी सांसद निधि का खर्च पूरे देश में चर्चा का विषय है. विकास के नाम पर आपको सिर्फ ‘सपाई अब्दुल्लों का मोहल्ला’ ही दिखा? उजाला सिर्फ इन्हीं की गलियों में करना है? जाटव, धानुक, धोबी, लोधी की गलियों को आपने ‘चांद’ के भरोसे छोड़ दिया. ये सब भी आपके ही लोकसभा क्षेत्र में रहते हैं.

इसे भी पढ़ें- राम मंदिर चढ़ावा गबन : सबूत मिटाने और रकम ठिकाने लगाने की कोशिश, पुलिस जांच में बड़ा खुलासा!

वैसे इस मामले में आपका और आपकी पार्टी का पुराना रिकॉर्ड है, हक खा जाने का. सपा की वजह से ओबीसी आरक्षण को सिर्फ यादवों और मुस्लिमों ने खाया. जिसकी वजह से आज हमारे, पाल, प्रजापति, बिंद, केवट, मल्लाह, राजभर, निषाद, मांझी, दर्जी, तेली, फकीर, बंजारा समेत पूरा अति पिछड़ा और दलित समाज के बच्चे ईंट-गारा ढो रहे हैं, रिक्शा चला रहे हैं या ढाबों पर प्लेट धो रहे हैं. आपकी सपा सरकार के 13 सालों में हमारी दो-दो पीढ़ियां बर्बाद हुई हैं.

इसे भी पढ़ें- लखनऊ अग्निकांड में अधिकारी-कर्मचारी पर गिरी गाज, LDA के AE समेत 5 और जिम्मेदार सस्पेंड

आपकी सरकार ने हमें कमजोर किया, जिसका असर आपके मुस्लिम और यादव समीकरण में भी दिखता है. वही दबंगई, वही गुंडई, जो आपकी पार्टी और आपने सिखाई। हर जगह आपके गुंडे हमें मारते-पीटते हैं. मुरादाबाद और बांदा की हमारी बहनें वही झेल रही हैं. उनके साथ आपके अपने गुंडे ‘बत्तमीजी’ कर रहे हैं, धमकी दे रहे हैं. किसी को हिन्दू होने का दर्द झेलना पड़ रहा है तो किसी को गैर यादव ओबीसी यानी कुर्मी. अखिलेश जी अगर कोई जाना चाहता है तो जाने दीजिए, कोई आपकी पार्टी छोड़ना चाहता है तो छोड़ने दीजिए. डरा-धमकाकर कब तक किसी को रोक लेंगे?

इसे भी पढ़ें- महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर कोषाध्यक्ष का बड़ा बयान, चढ़ावे को लेकर कह दी बड़ी बात

अखिलेश जी आपको दिक्कत ओम प्रकाश राजभर से है, परेशानी राजभर है तो राजभर से लड़ो न! जो करना है, मेरे साथ करो. गैर यादव ओबीसी और दलित जातियों के हित के लिए जान देने की नौबत आई तो ये ओम प्रकाश न झुकेगा और न ही रुकेगा. हम अति पिछड़ों को पिटवाना और धमकाना बंद करो अखिलेश और गुंडई करने से आपकी पार्टी बचने वाली नहीं है, सपा टूट कर ही रहेगी. बचाना है तो पहले खुद में सुधार करिए, फिर अपनी पार्टी में.