बुलंदशहर. जिले में बीती रात भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां तेज रफ्तार कार ने बाइक को ठोकर मार दी. घटना में बाइक सवार 2 युवकों की मौके पर ही जान चली गई. हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें- अखिलेश यादव में हिम्मत है तो मथुरा और… CM योगी का सपा सुप्रीमो के बयान पर करारा पलटवार, दे डाली बड़ी चुनौती
बता दें कि घटना जहांगीराबाद क्षेत्र में अमरगढ़ स्थित चामुंडा मंदिर के पास उस वक्त घटी, जब 2 युवक अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने बाइक को ठोकर मार दी. घटना इतनी भयानक थी कि मौके पर ही दोनों बाइक सवार की मौके पर ही जान चली गई. वहीं हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी.
इसे भी पढ़ें- अखिलेश जी! आपको सिर्फ ‘सपाई अब्दुल्लों का मोहल्ला’ ही दिखा? ओपी राजभर का करारा हमला, जानिए क्यों कहा ऐसा?
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की लाश को पीएम के लिए भेजा. मृतकों की पहचान देवेंद्र (45 वर्ष) और पप्पू (38 वर्ष) के रूप में हुई. पुलिस फरार चालक की तलाश में जुट गई है. शिकायत औऱ जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही जा रही है. घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल देखने को मिल रहा है.

