अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली. पुलिस ने एक बार फिर सराहनीय कार्य करते हुए खोए और गुमशुदा मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को वापस दिलाकर लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी. पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देशन में CEIR पोर्टल की सहायता और स्वाट-सर्विलांस टीम एवं जनपद के विभिन्न थानों के संयुक्त प्रयास से कुल 111 फोन बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 35.20 लाख रुपये है.

इसे भी पढ़ें- जांच से होगा जुर्म का हिसाबः मुख्तार अंसारी के परिवार को मिले शस्त्र लाइसेंसों की जांच में बड़े खुलासे, जानिए कैसे लिखी गई साजिश की पटकथा

पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने अपर पुलिस अधीक्षक सदर की उपस्थिति में सभी बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे. अपना खोया मोबाइल वापस पाकर लोगों ने खुशी जताई और चंदौली पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों और CEIR पोर्टल से मिली सूचनाओं के आधार पर स्वाट और सर्विलांस टीम को मोबाइल ट्रेस करने के निर्देश दिए गए थे. तकनीकी संसाधनों और लगातार प्रयासों के चलते विभिन्न स्थानों से सभी 111 मोबाइल सफलतापूर्वक बरामद किए गए.

इसे भी पढ़ें- ‘जो राम मंदिर का चढ़ावा नहीं बचा बचा सके, वे पेपर लीक कैसे बचाएंगे…,’ अखिलेश यादव बोले- प्रधान को हटाकर के प्रधानमंत्री को बचा लिया

पुलिस के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक कुल 418 गुमशुदा मोबाइल फोन उनके स्वामियों को वापस किए जा चुके हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत 1 करोड़ 21 लाख रुपये है. इससे पहले इस वर्ष दो चरणों में 75 मोबाइल (लगभग 16 लाख रुपये) और 121 मोबाइल (लगभग 36.30 लाख रुपये) भी बरामद कर वितरित किए जा चुके हैं. बरामद मोबाइलों में सबसे अधिक सकलडीहा थाना क्षेत्र से 31, मुगलसराय से 13, चंदौली से 12, बबुरी से 9, धीना से 8, चकिया, कंदवा और सैयदराजा से 7-7, शहाबगंज से 6, चकरघट्टा से 4, इलिया से 2, नौगढ़ से 1 तथा सर्विलांस सेल द्वारा 4 मोबाइल बरामद किए गए.

इसे भी पढ़ें- घोर कलयुग है! बहू ने सास को जमीन पर घसीटकर पीटा, क्रूरता का VIDEO वायरल

पुलिस अधीक्षक ने लोगों से अपील की कि यदि किसी का मोबाइल फोन गुम हो जाए तो घबराने के बजाय तुरंत CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं. इसके अलावा नजदीकी पुलिस थाना, सीएससी केंद्र अथवा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी प्रार्थना पत्र देकर पुलिस की सहायता ली जा सकती है. पुलिस का कहना है कि समय पर सूचना मिलने से मोबाइल बरामद होने की संभावना काफी बढ़ जाती है.