अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली. अलीनगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 स्थित जियो ऑफिस के पास शुक्रवार को 18 वर्षीय छात्र दीपक उर्फ कुलदीप कुमार चौहान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना से परिवार और इलाके में हड़कंप मच गया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें- राहुल-अखिलेश ने झूठा ढिंढोरा पीटकर… केशव मौर्य ने सपा और कांग्रेस नेता पर बोला हमला, संविधान और आरक्षण को लेकर कही बड़ी बात

परिजनों के अनुसार, दीपक के पिता दिनेश कुमार चौहान एक पेट्रोल पंप पर कार्यरत हैं. शुक्रवार दोपहर जब वे खाना खाने घर पहुंचे, तो काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला. लगभग 20 मिनट तक आवाज लगाने और दरवाजा खटखटाने के बाद उन्हें अनहोनी की आशंका हुई. इसके बाद आसपास के लड़कों की मदद से अंदर देखा गया. दरवाजा तोड़ने पर दीपक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला.

इसे भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम पर सियासत, अखिलेश ने उठाए सवाल, केशव मौर्य ने किया पलटवार, कहा- उन्हें अच्छे तरीके से इलाज की आवश्यकता

घटना के समय दीपक की मां मिर्जापुर में एक शादी समारोह में शामिल होने गई हुई थीं. सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. अलीनगर थाना प्रभारी घनश्याम शुक्ला भी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आगे की जांच जारी है.
फिलहाल, छात्र द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है.