अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली. जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. तेज रफ्तार ट्रक और बाइक के बीच हुई भिड़ंत में कलेक्ट्रेट कर्मी की मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भिजवाया. पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें- अन्नदाता पर BJP का अत्याचार! किसान नेताओं की पिटाई पर भड़के अखिलेश यादव, थाने में थर्ड डिग्री देने को लेकर दिया बड़ा बयान

बता दें कि घटना सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत जगदीशसराय गांव के समीप एनएच-19 पर उस वक्त घटी, जब कलेक्ट्रेट कर्मी अजीत कुमार बाइक से कहीं जा रहे थे. इसी दौरान उनकी बाइक और ट्रक के बीच भिड़ंत हो गई. हादसा इतना भयानक था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए. वहीं घटना में अजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हुए.

घटना होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल अजीत कुमार को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया. जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन जांच के बाद चिकित्सकों ने अजीत कुमार को मृत घोषित कर दिया.

इसे भी पढ़ें- सत्ताईस से पहले मुसीबत में सपा! अखिलेश यादव की बढ़ी मुश्किलें, चुनाव से पहले यादव समाज ने पार्टी नेता के खिलाफ निकाला फरमान

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हादसे में शामिल ट्रक को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है. पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच के साथ ही आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है. पुलिस का कहना है कि हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.