अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली. पुलिस ने पड़ाव–भोजपुर मार्ग पर हुई सनसनीखेज लूट की वारदात का सफल खुलासा करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक पढ़ाई करने वाले छात्र हैं, जिन्होंने जल्दी पैसा कमाने और अपने शौक पूरे करने के लिए वारदात को अंजाम दिया. आरोपियों के कब्जे से 60 हजार नगद, घटना में प्रयुक्त 2 मोटरसाइकिल, 4 मोबाइल फोन और पीड़ित का लूटा गया बैग बरामद किया है.
इसे भी पढ़ें- ‘असफल मुख्यमंत्री’ जी…BJP में अब करेंट नहीं रहा! सपा सुप्रीमो का करारा तंज, बिजली समस्या और एके शर्मा को लेकर दिया बड़ा बयान
पुलिस के अनुसार वाराणसी निवासी महताब अहमद ने 21 मई 2026 को थाना मुगलसराय में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अपनी फर्म का बकाया पैसा दुकानदारों से वसूलकर मोपेड से वापस लौट रहे थे. इसी दौरान ग्राम चौरहट के पास दो मोटरसाइकिलों पर सवार बदमाशों ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया और रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए. बैग में कुल 1 लाख 34 हजार रुपये थे.
इसे भी पढ़ें- श्री बांके बिहारी मंदिर : प्रबंधन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने गोस्वामियों के सुझाव पर विचार करने का दिया आदेश
वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और करीब 25 किलोमीटर क्षेत्र में लगे लगभग 70 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली. जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी दोबारा किसी वारदात की फिराक में हैं. इसके बाद थाना मुगलसराय पुलिस ने ग्राम चौरहट स्थित ओ.पी. गार्डेन के सामने घेराबंदी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

