अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली. अलीनगर थाना क्षेत्र के कुछमन गांव में शनिवार देर रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. विवाहिता का शव घर के कमरे में पंखे से लटका मिला. सूचना मिलते ही अलीनगर थाना पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया.
इसे भी पढ़ें- जी का जंजाल बना जीवनसाथीः बेरहमी से पिटाई कर पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, जानिए कत्ल के पीछे की कहानी
अलीनगर थाना क्षेत्र के झांसी गांव निवासी कपिल देव प्रसाद की पुत्री रोशनी (32 वर्ष) की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व कुछमन गांव निवासी राहुल कुमार से हुई थी. शनिवार रात पति-पत्नी के बीच मोबाइल पर इंस्टाग्राम चलाने को लेकर कहासुनी हुई थी. बताया जा रहा है कि पति द्वारा इंस्टाग्राम चलाने से मना किए जाने के बाद विवाद बढ़ गया. इसके कुछ देर बाद रोशनी ने कथित रूप से कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया.
इसे भी पढ़ें- सरकार का ‘सरेंडर’: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सांसद अवधेश प्रसाद ने दी प्रतिक्रिया, जानिए छात्रों के प्रदर्शन और राम मंदिर को लेकर ऐसा क्या कहा?
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए साक्ष्य एकत्र किए. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. वहीं मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर पति समेत ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है. फिलहाल पुलिस आत्महत्या और दहेज उत्पीड़न सहित सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहन जांच में जुटी हुई है.


