अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली. चंदौली लोकसभा क्षेत्र के सांसद वीरेंद्र सिंह ने वंदे मातरम्, भाजपा के Gen-Z अभियान और ओम प्रकाश राजभर के बयानों को लेकर प्रतिक्रिया दी है. वंदे मातरम् को लेकर सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि कानून का सम्मान किया जाएगा. यदि वंदे मातरम् गाया जाएगा तो वह सावधान मुद्रा में खड़े होकर उसका सम्मान करेंगे. उन्होंने कहा कि उन्हें जितना वंदे मातरम् याद होगा, उतना ही गाएंगे. छह छंद याद करना आसान नहीं है. सांसद ने कहा कि देश और राष्ट्रगान-राष्ट्रगीत का सम्मान सभी को करना चाहिए.
इसे भी पढ़ें- सत्ता-वियोग की पीड़ा में राहुल गांधी का… डिप्टी सीएम केशव मौर्य का नेता विपक्ष पर हमला, जानिए क्यों कहा नौटंकी उनकी सबसे बड़ी पहचान?
भाजपा के Gen-Z अभियान पर निशाना साधते हुए वीरेंद्र सिंह ने कहा कि अब भाजपा युवाओं को भी अपने झांसे में लेने की कोशिश कर रही है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जिस तरह रामभक्त भाजपा के झांसे में आकर ठगे गए, उसी तरह यदि युवा भी भाजपा के झांसे में आए तो उन्हें भी ठगा जा सकता है. ओम प्रकाश राजभर द्वारा सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर किए जा रहे हमलों पर भी सांसद ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि राजभर को इस तरह लगाया गया है कि न वह घाट के रहें और न घर के.
इसे भी पढ़ें- योगी आदित्यनाथ जी! यह पुलिसिंग नहीं, बल्कि…किसान नेता और जाटव नेता की पिटाई पर भड़के सांसद, कानून पर सवाल खड़ा करते हुए कर दी बड़ी मांग
अखिलेश यादव के ब्राह्मणों को लेकर दिए गए बयान का बचाव करते हुए वीरेंद्र सिंह ने जनेश्वर मिश्र का उदाहरण दिया. उन्होंने कहा कि ब्राह्मण कोई ब्रह्मास्त्र नहीं हैं, बल्कि हमारे भाई हैं और समाजवाद की लड़ाई में हमारे साथ हैं. सांसद ने भाजपा पर युवाओं को मुद्दों से भटकाने और राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय के मुद्दों को लेकर अपनी लड़ाई आगे भी जारी रखेगी.

