अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली. चकिया थाना क्षेत्र के बरहुवां गांव स्थित शशि ज्वैलर्स के संचालक शशि प्रकाश वर्मा से सुनियोजित तरीके से 16 लाख की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में महिलाएं समेत 7 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 15.80 लाख नकद बरामद किए हैं. खास बात यह रही कि घटना के मात्र 12 घंटे के भीतर ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोच लिया.

इसे भी पढ़ें- महिला आरक्षण का ढिंढोरा पीटने वाली सरकार… योगी सरकार पर बरसे श्याम लाल पाल, जानिए ऐसा कह गए सपा प्रदेश अध्यक्ष

शातिरों ने चोरी पुलिस की पूछताछ में बताया कि पहले ज्वैलर्स को असली सोने के छोटे दाने बेचकर भरोसा जीता. इसके बाद 100 ग्राम से अधिक सोना देने का झांसा देकर 16 लाख ले लिए, लेकिन जब पीड़ित ने पोटली खोली तो उसमें सोने की जगह नकली धातु के टुकड़े निकले. वारदात के बाद आरोपी परिवार सहित फरार हो गए.

इसे भी पढ़ें- जन्मदिन, जश्न और जानलेवा खेलः बर्थडे के बीच जिम में चली जमकर गोलियां, छोटी सी बात पर बिछा दी 3 लोगों की लाश

थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में चकिया पुलिस ने सर्विलांस और मुखबिर की मदद से बेलावर क्षेत्र में छापेमारी कर सभी 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया. पूछताछ में सामने आया कि यह एक घुमंतू गिरोह है, जो खुद को ओडिशा की सोने की खदान में काम करने वाला बताता था. पहले छोटे स्तर पर असली सोना देकर विश्वास जीतते थे. फिर ठगी की वारदात को अंजाम देते थे. पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है.