बुलंदशहर. हत्या की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. बीती रात एक जिम में बर्थडे पार्टी के जश्न के बीच 3 युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हत्या की वारदात को किसी और ने नहीं, बल्कि जिसका जन्मदिन था उसी ने अपने दोस्तों के साथ अंजाम दिया. वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा.
इसे भी पढ़ें- ‘न बेटी सुरक्षित है और न व्यापारी…’, CM योगी ने TMC सरकार पर साधा निशाना, कहा- जय श्री राम बोलने पर ममता दीदी लाठी चलाती हैं
बता दें कि पूरा मामला खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र का है. सुभाष रोड स्थित एक जिम में बीती रात एक बर्थडे पार्टी चल रही थी. बर्थडे के जश्न के बीच 3 लड़कों ने बर्थडे बॉय के चेहरे में केक लगा दिया. केक लगाना बर्थडे बॉय को बिल्कुल रास नहीं आया. इस दौरान वह तीनों युवकों पर गुस्सा दिखाते हुए गाली-गलौज करने लगा. ऐसे में विवाद बढ़ गया और बर्थडे बॉय के दोस्तों और केक लगाने वाले लड़के बीच हाथापाई हो गई.
इसे भी पढ़ें- गलती स्कूल की और भुगतें बच्चे : सर्वोदय इंटर कॉलेज के 76 विद्यार्थी UP बोर्ड परीक्षा में फेल
बात यही खत्म नहीं हुई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि बर्थडे बॉय और उसके दोस्तों ने तमंचा निकाल लिया और फायरिंग कर दी. जिसके बाद बर्थडे में शामिल होने आए लोग मौके से फरार हो गए. इस दौरान मनीष, आकाश और अमरदीप को गोली मार दी. हमले में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद बर्थडे बॉय और उसके दोस्त मौके से फरार हो गए. पुलिस ने तीनों मृतकों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा है. आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है. सभी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

