लखनऊ. समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने योगी सरकार पर करारा हमला बोला है. उन्होंने कहा, वर्तमान सरकार लोकतंत्र के मूल स्तंभों को योजनाबद्ध तरीके से कमजोर कर रही है. संविधान के साथ छेड़छाड़ अब अपवाद नहीं बल्कि एक सुनियोजित नीति बन चुकी है. लोकतंत्र, जो जनता की आवाज़ पर चलता है, उसे दबाने के लिए सत्ता पक्ष हर संभव हथकंडा अपना रहा है, चाहे वह संस्थाओं का दुरुपयोग हो या असहमति की आवाज़ को कुचलना. जो सरकार खुद को लोकतांत्रिक कहती है, वही लोकतंत्र की आत्मा का गला घोंट रही है.

इसे भी पढ़ें- जन्मदिन, जश्न और जानलेवा खेलः बर्थडे के बीच जिम में चली जमकर गोलियां, छोटी सी बात पर बिछा दी 3 लोगों की लाश

आगे उन्होंने कहा कि यह सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ का नारा देती है, लेकिन हकीकत में सबसे ज्यादा उपेक्षा अगर किसी की हो रही है तो वह पीडीए वर्ग है. उन्होंने आरोप लगाया कि नौकरियों से लेकर शिक्षा और राजनीतिक प्रतिनिधित्व तक हर जगह इन वर्गों को सुनियोजित तरीके से हाशिए पर धकेला जा रहा है. यह केवल उपेक्षा नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय के खिलाफ एक गहरी साजिश है.

इसे भी पढ़ें- शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने 200 साधु-संतों को दिलाई गौ रक्षा की शपथ, UP की 403 विधानसभाओं में यात्रा की घोषणा

महिला आरक्षण के मुद्दे पर प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को घेरते हुए कहा कि यह केवल एक राजनीतिक दिखावा बनकर रह गया है. उन्होंने कहा कि “महिला आरक्षण का ढिंढोरा पीटने वाली सरकार यह क्यों नहीं बताती कि उसमें पीडीए वर्ग की महिलाओं का हिस्सा कहाँ है?” उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक आरक्षण के भीतर आरक्षण सुनिश्चित नहीं होगा, तब तक यह कानून केवल कुछ चुनिंदा वर्गों तक सीमित रहेगा और सामाजिक संतुलन कभी स्थापित नहीं हो पाएगा. उन्होंने इसे ‘अधूरा न्याय’ और ‘राजनीतिक छल’ करार दिया.

इसे भी पढ़ें- ‘न बेटी सुरक्षित है और न व्यापारी…’, CM योगी ने TMC सरकार पर साधा निशाना, कहा- जय श्री राम बोलने पर ममता दीदी लाठी चलाती हैं

उन्होंने वादा किया कि सत्ता में आते ही हर परिवार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी, महिलाओं को सालाना 40,000 रुपये की सम्मान पेंशन दी जाएगी और प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था का व्यापक सुधार किया जाएगा. उन्होंने कहा कि यह केवल घोषणाएं नहीं, बल्कि एक जवाबदेह सरकार का रोडमैप है.