अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली. जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के आलू मिल नई बस्ती, वार्ड नंबर-3 स्थित गंगा नहर में बुधवार को लगभग 15 वर्षीय किशोरी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को निकलवाकर पीएम के लिए भेजा. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें- योगी जी के विकास में ‘छेद ही छेद’! UP रोडवेज की बसों की दुर्दशा, लोगों की जान से खुला खिलवाड़, छत से ‘झरना’ बहने का भी VIDEO वायरल

सीओ पीडीडीयू नगर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि किशोरी को रील बनाने से परिजनों ने मना किया था. इसी बात को लेकर डांट पड़ने से वह आहत हो गई और संभवतः गंगा नहर में छलांग लगा दी. हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है और मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. मृतका की शिनाख्त खुशबू (15 वर्ष) के रूप में हुई.

इसे भी पढ़ें- खुला काली कमाई का ‘काला चैप्टर’: रिटायर्ड ARTO के घर पर विजलेंस का छापा, 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी और 1.62 करोड़ कैश जब्त

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है. परिजनों के मौके पर पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है. उनके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और चर्चा का माहौल है, जबकि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच में जुटी हुई है.