चित्रकूट. योगी सरकार यूपी में बेहतर कानून व्यवस्था का चाहे लाख दावे करती है, लेकिन दावे कागजी और झूठे साबित हो रहे हैं. केवल कागजों में ही कानून व्यवस्था चकाचक है. असलियत में स्थिति उसके बिल्कुल उलट नजर आती है. अगर ऐसा न होता तो कोचिंग से घर लौट रही 19 साल की छात्रा के साथ छेड़खानी न की जाती और न ही छेड़खानी का विरोध करने पर मनचले छात्रा के पिता के साथ जमकर मारपीट करते.
इसे भी पढ़ें- मजा के चक्कर में सजा! गंगा नदी में चिकन और शराब Party करने वाले 5 युवक गिरफ्तार, VIDEO सोशल मीडिया में हुआ था वायरल
बता दें कि छात्रा ने थाने में मामले की शिकायत करते हुए बताया कि वह कोचिंग खत्म होने के बाद अपने घर लौट रही थी. रास्ते में कुछ लड़कों के साथ मिलकर अमन मिश्रा, नसीमुद्दीन और दीपक तिवारी नशा कर रहे थे. तभी अकेला देखकर सभी ने गंदा कमेंट पास करना शुरू कर दिया. वहीं जब छात्रा ने विरोध जताया तो जातिसूचक गाली देते हुए अभद्रता की.
इसे भी पढ़ें- जेल में न एसी मिलेगी, न ट्विटर… अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का करारा हमला, जानिए आखिर क्यों कही ये बात?
वहीं घर पहुंचने के बाद मामले की जानकारी अपने पिता को दी. जिसके बाद पिता छेड़खानी करने वाले लड़कों के पास पहुंचे और विरोध जताया. छेड़खानी करने वाले युवकों को छात्रा के पिता की बात इतनी नागवर गुजरी कि मारने के लिए दौड़ाया. इस दौरान खुद को बचाने के छात्रा के पिता ने दौड़ लगाई और अपने घर में आ गए. उसके बाद मारने के लिए दौड़े युवक भी घर में घुस गए और जमकर पिटाई कर दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. जल्द गिरफ्तारी करने की बात कही है.

