अशोक कुमार जायसवाल, वाराणसी. गंगा नदी में नाव पर पार्टी करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वाराणसी पुलिस ने 5 युवकों को गिरफ्तार किया है. साथ ही जिस नाव पर पार्टी की जा रही थी, उसे भी सीज कर दिया गया है.
इसे भी पढ़ें- आस्था से खिलवाड़… दशाश्वमेध घाट पर चिकन और शराब पार्टी, VIDEO वायरल
बता दें कि पूरा मामला दशाश्वमेध थाना क्षेत्र का है. पुलिस के अनुसार वायरल वीडियो में कुछ युवक गंगा नदी में नाव पर पार्टी करते हुए दिखाई दे रहे थे. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित होने के बाद पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया और वीडियो में दिख रहे व्यक्तियों की पहचान कर कार्रवाई शुरू की. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दीपक कुमार (25 वर्ष), अजय साहनी (20 वर्ष), अरुण कुमार साहनी (22 वर्ष), अनुराग निषाद (31 वर्ष) तथा राहुल साहनी (28 वर्ष) शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें- ट्रेन में नशे की खेपः विशाखापट्टनम एक्सप्रेस से 14 लाख से अधिक का गांजा जब्त, नशे के सौदागरों की तलाश में जुटी खाकी
सभी आरोपी रामनगर थाना क्षेत्र के सूजाबाद, डोमरी और बंधा रोड क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं. एसीपी डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह वीडियो पुराना प्रतीत हो रहा है और संभवतः सर्दियों के मौसम का है, लेकिन वीडियो में दिखाई गई गतिविधियों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई की है.
इसे भी पढ़ें- जेल में न एसी मिलेगी, न ट्विटर… अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का करारा हमला, जानिए आखिर क्यों कही ये बात?
उन्होंने कहा कि गंगा नदी में नावों पर नियमों का उल्लंघन, अशोभनीय गतिविधियां तथा सार्वजनिक व्यवस्था को प्रभावित करने वाले मामलों पर पुलिस की लगातार नजर बनी हुई है. ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद गंगा में संचालित नावों पर सुरक्षा और नियमों के पालन को लेकर प्रशासन की सख्ती एक बार फिर सामने आई है.

