चित्रकूट. एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां अज्ञात वाहन ने बाइक सवार 2 भाइयों को ठोकर मार दी. दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें- कहां हैं वो ‘खुफियाजीवी’ लोग? CBSE मामले को लेकर अखिलेश का निशाना, कहा- जांच से कुछ हासिल नहीं होगा, सिस्टम तो वही है

बता दें कि घटना सरधुवा थाना क्षेत्र अरछा बरेठी गांव के पास उस वक्त घटी, जब 2 सगे भाई बाइक से तेली कार्यक्रम के लिए दूध लेने के लिए अपनी बुआ के घर गए थे. दोनों बुआ के घर से दूध लेकर अपने घर वापस जा रहे थे. इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को ठोकर मार दी. हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हुए. हादसा होता देख राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी.

इसे भी पढ़ें- अखिलेश जी, कुछ तो शर्म कीजिए…आपकी पार्टी की महिला विधायक को पीट रहे सपाई गुंडे, ओपी राजभर ने साधा निशाना

वहीं जानकारी मिलते ही पीआरवी की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायल भाइयों को इलाज के लिए अस्पताल ले गए. जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया. जिला अस्पताल में एक भाई की मौत हो गई. वहीं दूसरे की हालत गंभीर देख प्रयागराज रेफर किया गया. रास्ते में दूसरे की भी मौत हो गई. मृतकों की पहचान गणेश दत्त (35) और रंजन कुमार (30) के रूप में हुई है. पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश में जुट गई है. शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाने की बात पुलिस कह रही है.