उन्नाव। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्नाव में 570 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून का राज स्थापित करने और अपराध व माफिया के खिलाफ कठोर कार्रवाई के कारण आज उत्तर प्रदेश में सुरक्षा और विकास का नया वातावरण बना है।
व्यापारियों का अपहरण करके तांडव मचाते थे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि पहले जब कोई राजनीतिक दल या गरीब आवाज उठाता था, तो सपा के गुंडे उनकी आवाज दबा देते थे और व्यापारियों का अपहरण करके तांडव मचाते थे। विपक्ष के आंसू सिर्फ माफिया के मरने पर बहते हैं। जब वे सत्ता संरक्षित माफियाओं को देखते हैं तो उन्हें रामायण काल के खर, दूषण, मारीच और सुबाहु की याद आती है।
READ MORE: ‘पंचायती-समाचार…’ जिस काली कमाई के बल पर इनके ‘बड़े बोल’ निकल रहे हैं, अब वो पैसा ही इनके खिलाफ ‘पंचायत’ बैठा रहा है- अखिलेश
सपा के शासनकाल प्रदेश में था माफियाराज
सीएम योगी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के शासनकाल में प्रदेश में माफियाराज का माहौल था। कुछ राजनीतिक दलों की संवेदनाएं केवल माफियाओं के लिए दिखाई देती हैं, जबकि गरीबों और आम नागरिकों के प्रति वे संवेदनहीन रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि माफियाओं पर कार्रवाई होने पर विपक्ष आक्रोश व्यक्त करता है, लेकिन आम जनता की सुरक्षा और हितों के मुद्दे पर मौन रहता है।
READ MORE: उसने क्या बिगाड़ा था… BA की छात्रा की गला घोंटकर हत्या, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज स्थापित करने और अपराध व माफिया के खिलाफ कठोर कार्रवाई के कारण आज उत्तर प्रदेश में सुरक्षा और विकास का नया वातावरण बना है।

