लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ और टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने आज टाटा मोटर्स प्लांट में बने 10 लाखवें कमर्शियल व्हीकल यूनिट को हरी झंडी दिखाया। सीएम योगी ने इस दौरान कहा कि फ्लैग ऑफ का यह कार्यक्रम एक Industrial Revolution मात्र नहीं, बल्कि उस ऐतिहासिक उड़ान का लॉन्च पैड है, जो ‘नए उत्तर प्रदेश’ को Global Manufacturing Hub के रूप में स्थापित करने में मील का पत्थर साबित होगा।

पहले पहचान का संकट था

सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश में आज से 8-9 वर्ष पहले जो स्थितियां थी, पहचान का संकट था, चुनौतियां थी, कनेक्टिविटी उतनी अच्छी नहीं थी, तय कर पाना कठिन था कि सड़क है या गड्ढा है। सुरक्षा का संकट था, न नीयत साफ थी और न कोई नीति ही थी। परिणाम क्या था? निवेश करने में लोग डरते थे। आज सुरक्षा का माहौल भी है, इंफ्रास्ट्रक्चर का बेहतरीन मॉडल प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में देखने को मिलता है।

READ MORE: BJP जनगणना को टालना चाहती है, क्योंकि… अखिलेश यादव का तीखा हमला, महिला आरक्षण को लेकर कह दी बड़ी बात

टाटा मोटर्स परिवार को हृदय से बधाई

सीएम योगी ने बताया किइसी महीने गंगा एक्स्प्रेसवे प्रधानमंत्री के द्वारा राष्ट्र को समर्पण करने का भी समारोह होने जा रहा है। लगभग 600 किलोमीटर का यह एक्स्प्रेसवे बनने के बाद उत्तर प्रदेश का देश के कुल एक्स्प्रेसवे में योगदान 60% हो जाएगा। अपनी 34 वर्षों की यात्रा में टाटा मोटर्स के इस प्लांट ने नई सोच, नए इन्वेस्टमेंट एवं नए विजन को धरातल पर उतारा है। टाटा मोटर्स परिवार को हृदय से बधाई।