बलरामपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिले में 294 करोड़ लागत की विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पर्यावरण दिवस से प्रेरणा मिलती है जल है तो कल है। 9 साल पहले बलरामपुर पिछड़ा जिला था। आज बलरामपुर विकसित जिला बन रहा है।
यूपी में माफिया मिट्टी में मिल गए
सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज यहां अच्छी सड़कें बनी हैं। सिंचाई की अच्छी सुविधा दी गई,गरीबों को फ्री में राशन की सुविधा,कोई बेटी को छेड़ नहीं सकता है,सरकार में सबका साथ,सबका विकास,यूपी में माफिया मिट्टी में मिल गए है।
READ MORE: CM योगी आदित्यनाथ का 54वां जन्मदिन: PM मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह ने दी बधाई
सीएम योगी ने आगे कहा कि बलरामपुर में अपना विश्वविद्यालय बना,बलरामपुर में थारू संग्रहालय बना। दुनिया के अंदर ईंधन की चुनौती है। हर घर नल की योजना साकार,मथुरा घाट पर ब्रिज को मंजूरी,तीर्थों का पुनरुद्धार किया जा रहा है।

