लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 के अंतर्गत 21 विभागों में विभिन्न पदों पर चयनित 932 अभ्यर्थियों के नियुक्ति-पत्र वितरित किए। इस दौरान उन्होंने सभी नवचयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

सीएम योगी ने विपक्ष पर बोला हमला

इस दौरान सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि यूपी में पारदर्शी तरीके से भर्ती और चयन प्रक्रिया हो रही है। अब जो योग्य है उनको लाभ मिल रहा है लेकिन 2017 से पहले ये संभव नहीं था। पहले जाति धर्म देखकर नौकरी मिलती थी। सत्ता में बैठे लोग वसूली करते थे लेकिन भाजपा सरकार से आने से भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी हुई है। बीते 9 साल में 9 लाख से ज्यादा युवाओं को नौकरी मिली है। पहले यूपी पहचान के लिए मोहताज था और नौजवानों के सामने पहचान का संकट था लेकिन अब सब सुधर गया है।

READ MORE: रफ्तार ने लगाया जिंदगी पर ब्रेक! 2 बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक युवक की मौत

सीएम योगी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 के अंतर्गत 21 विभागों में विभिन्न पदों पर चयनित 932 अभ्यर्थियों के नियुक्ति-पत्र वितरण हेतु आज लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।

READ MORE: बिट्ठल होटल में लगी भीषण आग, CM योगी ने लिया संज्ञान, कहा- राहत बचाव कार्य में तेजी लाएं

पूर्ण विश्वास है कि आप सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने के साथ ही उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा को नई गति देने में पूर्ण निष्ठा एवं तत्परता के साथ अपना योगदान देंगे। सभी नवचयनित अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु मंगलमय शुभकामनाएं।