लखनऊ। सीएम योगी ने 10वीं और 12वीं के रिजल्ट आने के बाद छात्र-छात्राओं के लिए पाती लिखी है। उन्होंने पत्र के माध्यम से छात्रों का हौसला बढ़ाया और कहा कि इस वर्ष का परीक्षाफल अत्यंत उत्साहजनक रहा। अनेक बच्चों ने कठिन परिश्रम से पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया। मेरी ओर से सभी बच्चों को ढेरों बधाइयां और उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद। सीएम ने असफल छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि सफलता और असफलता जीवन के अंग हैं। कोई परिणाम जीवन का पहला और अंतिम नहीं होता बल्कि एक नए आरंभ का अवसर होता है। उन्होंने आगे कहा कि सोना तपकर ही कुंदन बनता है, परिणाम सकारात्मक न होने पर निराश न हो।
सभी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की ढेरों बधाइयां
सीएम योगी ने अपने एक्स पर लिखा कि मेरे प्यारे बच्चों, यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षाओं के परीक्षा परिणाम आ चुके हैं। इस वर्ष का परीक्षाफल अत्यंत उत्साहजनक हैं। अनेक बच्चों ने लगन और कठिन परिश्रम से पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। मेरी ओर से सभी बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य की ढेरों बधाइयां और आशीर्वाद। मेरी यह पाती, विशेषकर उन बच्चों के लिए है, जो किन्हीं कारणों से अपेक्षित परिणाम नहीं ला पाये। सफलता और असफलता जीवन के अंग हैं।
सफलता हमें उत्साहित करती है, लेकिन असफलता से निराशा घर कर सकती है। बस, हमें इसी निराशा को हटाकर ‘चरैवेति-चरैवेति’ के मंत्र पर आगे बढ़ना है। ‘चलते रहो-चलते रहो’ का मह सूत्र वाक्य हमें निरंतर परिश्रम, प्रगति और जीवन में न रुकने का संदेश देता है।
READ MORE: पश्चिम बंगाल दौरे पर CM योगी, रैलियों से भरेंगे चुनावी हुंकार, कहा- 4 मई को छटेगा अंधेरा
असफलताओं से हार न माने
सीएम योगी ने बताया कि याद रखिये, एक असफलता भविष्य की असीमित सफलताओं एवं संभावनाओं की जननी हो सकती है। कोई भी परिणाम जीवन का पहला और अंतिम नहीं होता, अपितु एक नए आरंभ का अवसर होता है। सोना तपकर ही कुंदन बनता है। महान आविष्कारक थॉमस अल्वा एडिसन ने बल्ब का आविष्कार करने के लिए हजारों प्रयोग किये। हर प्रयोग नाकाम रहा, लेकिन थॉमस एडिसन ने प्रयास जारी रखे। आखिरकार मेहनत रंग लाई और उन्होंने बल्ब का आविष्कार करके पूरी दुनिया को आलोकित किया। विश्व के सर्वश्रेष्ठ गणितज्ञों में एक श्रीनिवास रामानुजन से लेकर ऐसी कई अन्य महान विभूतियां हुई, जिन्होंने बाधाओं एवं असफलताओं से हार नहीं मानी, बल्कि अपने क्षेत्र में शिखर पर पहुंचे।
READ MORE: बहराइच में भीषण सड़क हादसा: 3 मालवाहक वाहनों में जोरदार भिड़ंत, 2 चालकों की जलकर मौत
अभिभावकों को क्या कहा
प्रिम अभिभावकों, कुछ बाते मैं आपसे भी कहना चाहता हूं। बच्चे देश का भविष्य है। यदि किसी कारणवश वे अपेक्षित परिणाम नहीं ला पाये, तो निराश होने के बजाय उनका हौसला बढ़ायें। उनकी रुचि किस विषय में हैं, इसे समझने का प्रयास करें। ऐसे कई क्षेत्र हैं, जहां करिअर निर्माण की अपार संभावनाएं हैं। इन अवसरों को पहचानने में बच्चों की मदद करें। उनकी प्रतिभा को खिलने दें।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

