अशोक कुमार जायसवाल, डीडीयू नगर. जायसवाल स्कूल के समीप स्थित एक रेस्टोरेंट में हुई मारपीट और व्यापारियों को धमकाने के मामले में पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की. मुगलसराय कोतवाली और अलीनगर थाना पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी और एक आरोपी को हिरासत में लिया.

इसे भी पढ़ें- अखिलेश जी, आपके बाबू जी ने आपकी सरकार के बारे में … ओपी राजभर ने 2013 की बात याद दिलाते हुए कसा तंज, जानिए ऐसा क्या कहा?

बता दें कि जायसवाल स्कूल के पास स्थित एक मकान पर दबिश के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया. वहीं अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है. पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें- श्मशान में हवस की आगः दरिंदे ने रात भर 7 साल की मासूम का नोचा बदन, जानिए बच्ची से बलात्कार की दिल दहला देने वाली वारदात

बताया जा रहा है कि कुछ लोग गैंग बनाकर क्षेत्र में व्यापारियों को धमकाने और दबंगई दिखाने का प्रयास कर रहे थे. रेस्टोरेंट में हुई मारपीट की घटना के बाद व्यापारियों और स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी थी. इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू की. दो थानों की संयुक्त कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच भय का माहौल है, जबकि व्यापारियों और आम नागरिकों में पुलिस के प्रति भरोसा बढ़ा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की इस सख्ती से असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगेगा और कानून व्यवस्था मजबूत होगी.

इसे भी पढ़ें- कलेश बना कालः पति ने पहले पत्नी की छीनी सांसें, फिर खुद को भी मार ली गोली, जानिए खूनीखेल के पीछे की पूरी कहानी…

फिलहाल मुगलसराय कोतवाली और अलीनगर थाना पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है. पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में गुंडागर्दी और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.