मथुरा. एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक युवक ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मार ली. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस घटना की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें- ‘भाजपा कार्यकर्ता ने रेप कर युवती की हत्या…’, अखिलेश ने बोला हमला, कहा- BJP वाले अब महिला सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा
बता दें कि पूरा मामला थाना हाईवे क्षेत्र स्थित सूर्य नगर कॉलोनी का है. जहां पोखन नाम की महिला रह रही थी. घटना वाले दिन पति मिथुन पहुंचा और उसने पत्नी पोखन को गोली मार दी और फिर खुद को भी गोली मारकर खत्म कर लिया. गोली की गूंज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी.
इसे भी पढ़ें- ‘यूपी में अब दंगों डर का नहीं…’, पंकज चौधरी ने विपक्ष पर बोला हमला, कहा- सपा के कुशासन में लोग पलायन करने को मजबूर थे
शुरुआती जांच में पता चला कि पति-पत्नी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. मृतकों की लाश को पीएम के लिए भेजा गया है. घटना के पीछे की असल वजह का पता लगाने की कोशिश पुलिस कर रही है. जांच के बाद ही पूरा मामला साफ हो पाएगा. जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

