अशोक कुमार जायसवाल, डीडीयू नगर. पूर्व मध्य रेलवे के डीडीयू मंडल द्वारा बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर रोक लगाने के लिए शुक्रवार को एक विशेष मेगा टिकट जांच अभियान चलाया गया. यह अभियान डीडीयू जंक्शन, सासाराम, डेहरी ऑन सोन और गया जंक्शन पर एक साथ संचालित किया गया. इस दौरान कुल 943 यात्री बिना टिकट लिए सफर करते पाए गए, जिनसे 5,39,800 का जुर्माना वसूला गया.

इसे भी पढ़ें- सूप बोले सूप, चलनी बोले जिसमें 72 छेद… अवधेश प्रसाद ने राजभर पर साधा निशाना, कहा- सपा चट्टान की तरह मजबूत और एकजुट

बता दें कि रेलवे अधिकारियों, टिकट जांच स्टाफ और रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) की संयुक्त टीमों ने प्लेटफॉर्मों, पैदल उपरिगामी पुलों (एफओबी), प्रवेश एवं निकास द्वारों के साथ-साथ विभिन्न ट्रेनों में भी सघन जांच की. इस दौरान बिना टिकट अथवा बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की गई. रेल प्रशासन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार जांच के दौरान कुल 943 यात्री बिना वैध टिकट अथवा अनियमित रूप से यात्रा करते पाए गए. इन यात्रियों से 5,39,800 का जुर्माना वसूल कर रेलवे को राजस्व प्राप्त हुआ.

इसे भी पढ़ें- PDA समारोह में मुरादाबाद वाली सांसद… सपा में टूट होने को लेकर ओपी राजभर का बड़ा दावा, अखिलेश यादव के चाचा पर दिया बड़ा बयान

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए टिकट काउंटर, मोबाइल एप, स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) एवं अन्य अधिकृत माध्यमों से टिकट प्राप्त करने की व्यवस्था उपलब्ध है. यात्रियों से अपील की गई है कि वे हमेशा वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें. रेल प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बिना टिकट यात्रा करना रेलवे अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है. अनधिकृत यात्रा पर प्रभावी नियंत्रण और यात्रियों में जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से डीडीयू मंडल द्वारा ऐसे विशेष जांच अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रखे जाएंगे.