अशोक कुमार जायसवाल, डीडीयूनगर. शनिवार की भोर सतपोखरी गांव के लिए बेहद दुखद साबित हुई. सड़क हादसे में भांजे और मामा की मौत से पूरे गांव में मातम छा गया. घटना के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

इसे भी पढ़ें- शराब की बिक्री के लिए मॉडल शॉप और बच्चों की शिक्षा के लिए… चंद्रशेखर रावण ने भाजपा को घेरा, 94,000 स्कूल कम होने की बात कहकर किया बड़ा वादा

ग्राम प्रधान हमदुल्लाह अंसारी के अनुसार, शनिवार की सुबह करीब चार बजे सतपोखरी निवासी 21 वर्षीय उस्मान अपने मामा मोहम्मद जुबैर (35-36 वर्ष) को छोड़ने जा रहे थे. जुबैर के बेटे की बारात आई हुई थी और उसी सिलसिले में दोनों घर से निकले थे. इसी दौरान रास्ते में खड़े ट्रैक्टर से उनकी गाड़ी टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं और उनकी मौत हो गई.

हादसे में जान गंवाने वाले उस्मान गांव में रहकर बुनकरी और पावरलूम का काम करते थे. वहीं, उनके मामा मोहम्मद जुबैर की उम्र करीब 35 से 36 वर्ष बताई गई है. एक ही परिवार के दो सदस्यों की अचानक मौत से खुशियों का माहौल गम में बदल गया.

इसे भी पढ़ें- माननीय शाह जी यदि बताने लगूंगा तो… गृहमंत्री के सवाल पर हरीश रावत का करारा पलटवार, PM मोदी का जिक्र कर दिया बड़ा बयान

ग्राम प्रधान ने बताया कि परिजन इस घटना को महज एक दुर्घटना मान रहे हैं. परिवार की ओर से किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं चाहने की बात कही गई है. फिलहाल परिजन दोनों के अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटे हैं. हादसे की खबर मिलते ही गांव के लोग मृतकों के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं.