अशोक कुमार जायसवाल, डीडीयू नगर. अलीनगर थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे पर लौंदा के पास देर रात करीब एक बजे तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पर पहुंची अलीनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

इसे भी पढ़ें- 27 के चुनाव में भाजपा का… अखिलेश यादव का बड़ा दावा, जानिए सपा सुप्रीमो ने सरकार पर निशाना साधते ऐसा क्या कह दिया?

बता दें कि गुड्डू यादव पिकअप लेकर नेशनल हाइवे से गुजर रहा था. लौंदा के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. हादसे में चालक वाहन के अंदर फंस गया. दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने चालक को वाहन से बाहर निकलवाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

इसे भी पढ़ें- क्रिकेट और कोर्ट के बाद अब सियासत में महासंग्राम! शमी के खिलाफ चुनाव लड़ने पर क्या बोलीं हसीन जहां?

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाकी जानकारी परजिनों को दी. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. मृतक की पहचान गुड्डू यादव (35) के रूप में हुई है. इकलौते बेटे की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा है. पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है.