देहरादून. लंपी रोग से मर रही गायों को लेकर हरीश रावत का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा, सरकार को तत्काल बचाव के उपाय करने चाहिए और गाय, भैंस एवं बैलों का अनिवार्य रूप से टीकाकरण कराने की मांग किया. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के हरिद्वार और तराई-भाबर के क्षेत्रों में लंपी रोग से गायें मर रही हैं. सैकड़ों परिवारों की आजीविका पर चोट पहुंची है और किसान त्रस्त हैं.
इसे भी पढ़ें- देश के दुश्मनों सावधान! भारतीय और अमेरिकी जवानों ने साथ में किया युद्ध अभ्यास, आतंकवाद-विरोधी अभियानों में मिलेगी मदद
उन्होंने कहा कि पानी का भराव होने से मच्छर, मक्खी आदि वाहकों की संख्या बढ़ सकती है, जिससे इस रोग के फैलने का खतरा बढ़ जाता है. इस समय इन क्षेत्रों में यह बीमारी गंभीर रूप से फैली हुई है. सरकार की ओर से पर्याप्त प्रबंध दिखाई नहीं दे रहे हैं. ऐसा लगता है कि किसानों की गायों को भगवान और किसान के भरोसे छोड़ दिया गया है.
इसे भी पढ़ें- भाजपा बताए, उत्तराखंड में आखिर… अंकिता भंडारी के वकील को धमकी मिलने पर भड़के यशपाल आर्य, सरकार पर साधा निशाना
हरीश रावत ने कहा कि मुझे डर है कि इसके बाद अक्टूबर के आसपास भैंसों के लिए भी खुरपका-मुंहपका आदि बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है.सरकार को तत्काल बचाव के उपाय करने चाहिए और गाय, भैंस एवं बैलों का अनिवार्य रूप से टीकाकरण सुनिश्चित करना चाहिए.



