एटा. जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. मंदिर में रहकर पूजा-पाठ करने वाले साधु की ईंट-पत्थरों से कूचकर हत्या कर दी गई. घटना सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और साधु की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. घटना के बाद यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा हो रहा है. सवाल इसीलिए भी खड़ा हो रहा है कि क्योंकि योगी सरकार खुद को बेहतर कानून व्यवस्था का तमगा देने में थकती नहीं. इसके बावजूद इस तरीके की घटनाएं सामने आ रही है. घटना को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर तीखा हमला बोला है.

इसे भी पढ़ें- UP में कागज में कानून, असल में ‘गुंडाराज’! दबंगों की शिकायत करने पर पुलिस ने महिला को थाने से भगाया, सुनने को तैयार नहीं योगी सरकार का ‘बहरा’ सिस्टम

यूपी कांग्रेस ने कहा कि एटा जिले में तकरीबन 20 वर्षों से मंदिर में रहकर पूजा-पाठ कर रहे 60 वर्षीय साधु भोजराज की ईंट-पत्थरों से कूचकर की गई निर्मम हत्या अत्यंत विचलित करने वाली और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली घटना है. धार्मिक स्थल पर इस तरह की क्रूरता समाज की सुरक्षा और शांति पर सीधा आघात है.

आगे कहा कि संत समाज और स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए. हालांकि पुलिस ने गब्बर उर्फ संदीप नामक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, लेकिन इस जघन्य हत्याकांड के पीछे के हर एक पहलू और संभावित साजिश की गहराई से निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.

इसे भी पढ़ें- पैकेट में आटा था या ‘जहर’! मडुआ के आटे की रोटी और लिट्टी खाने से बीमार पड़ी दर्जन भर महिलाएं, कई की हालत नाजुक

कांग्रेस ने ये भी कहा कि यदि इस अपराध में अन्य लोग भी संलिप्त हैं, तो उन्हें जल्द से जल्द बेनकाब कर कठोर से कठोर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि अपराधियों के हौसले पस्त हों और इस प्रकार की वारदातों की पुनरावृत्ति न हो.