फतेहपुर. हैवानियत की एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. शादी का झांसा देकर युवक ने महिला को एक साल तक हवस का शिकार बनाया. इतना ही नहीं अश्लील फोटो और वीडियो भी रिकार्ड किया. वहीं जब महिला ने शादी करने की बात कही तो मुकर गया. अब मामले की शिकायत महिला ने पुलिस से की है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें- पूरा सिस्टम सेट है! शाम होते ही सजता है नशे का बाजार, खुलेआम बिगता है गांजा, कहां खाक छान रहे कानून के रखवाले
बता दें कि पूरा मामला ललौली थाना क्षेत्र एक गांव का है. जहां रहने वाली महिला की शादी कानपुर नगर के नौबस्ता थाना क्षेत्र में हुई थी. पति की शराब की लत की वजह से मायके में रहने लगी थी. इस बीच महिला की दोस्ती विक्रांत नामक से हुई. इस दौरान दोनों के बीच नंबर शेयर हो गया और विक्रांत ने मिलने के लिए महिला को बुलाया.
इसे भी पढ़ें- पुजारी के भेष में ‘दुराचारी’! प्रसाद मांगने पर आपा खो बैठा पंडा, मानसिक विक्षिप्त को लात मारने और घसीटने का VIDEO वायरल
वहीं युवक के बुलाने पर महिला मिलने के लिए पहुंची. जहां युवक ने नशीला पदार्थ पिला दिया, जिससे वह अचेत हो गई. इसी बात का फायदा उठाकर अश्लील फोटो और वीडियो रिकार्ड कर लिया. वहीं जब महिला होश में आई तो उसने विरोध करते हुए मामले की शिकायत पुलिस से करने की बात कही. जिसके बाद युवक ने शादी करने का वादा किया और केस न करने की बात कही. उसके बाद युवक अपने साथ हरियाणा ले गया और एक साल तक महिला को अपने साथ रखा. वहीं महिला ने जब शादी करने की बात कही तो साफ इंकार कर दिया. महिला की शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई है. आरोपी की तलाश की जा रही है.

