कुलदीप सिंह, फतेहपुर. जनपद के हथगांव थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी हिस्ट्रीशीटर रियाज कुरैशी और उसका साथी इसरार कुरैशी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए. पुलिस ने मौके से तीन अन्य आरोपियों को भी घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है. घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है, जबकि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार, दो मोटरसाइकिल, गोवंश और गोहत्या से जुड़े उपकरण बरामद किए हैं.

इसे भी पढ़ें- ‘बदहाली’ के आंसू रो रहा रायबरेली! रोजगार, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा की दुर्दशा, न्याय की बात करने वाले राहुल गांधी जनता के साथ कब करेंगे न्याय?

बता दें कि ​घटना हथगांव थाना क्षेत्र के पट्टीशाह गांव के पास धोबी तालाब के पास स्थित एक बाग की है. पुलिस टीम चेकिंग और दबिश के दौरान वहां मौजूद थी, तभी बदमाशों से आमना-सामना हो गया. पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान जवाबी कार्रवाई में 1,00,000 रुपये का इनामी और गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित रियाज कुरैशी पुत्र जमील कुरैशी के दाहिने पैर में और इसरार कुरैशी पुत्र जमील कुरैशी के बाएं पैर में गोली लगी.

​मौके से भागने की कोशिश कर रहे तीन अन्य अभियुक्तों शंकर साहू पुत्र कल्लू, रेहान उर्फ छोटू पुत्र इस्माइल और हनीफ पुत्र अब्दुल रज्जाक को पुलिस ने कांबिंग के बाद गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से दो देसी तमंचे (315 बोर), जिंदा और खोखा कारतूस, एक चोरी की मोटरसाइकिल, घटना में प्रयुक्त एक अन्य बाइक, एक लोहे का चापड़, दो चाकू, लकड़ी का ठीहा, त्रिपाल, रस्सी और एक जीवित गोवंश बरामद किया है.

इसे भी पढ़ें- BJP सरकार में भ्रष्टाचार का हाल ये है कि…गोरक्षनाथ घाट पर 2 अधिवक्ताओं की मौत पर भड़के अखिलेश, CM और अन्य नेताओं का जिक्र कर लगाए गंभीर आरोप

​प्रारंभिक छानबीन में सामने आया है कि मुख्य आरोपी रियाज कुरैशी पर फतेहपुर समेत विभिन्न जनपदों में 33 से अधिक और इसरार कुरैशी पर 15 से अधिक गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस अन्य गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी पड़ताल कर रही है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.