फिरोजाबाद. आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां लोगों से भरी बस सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा भिड़ी. हादसे में मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो गई. वहीं 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं. 2 की हालत नाजुक है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
बता दें कि पूरी घटना थाना नसीरपुर की है. जहां राजधानी लखनऊ का एक परिवार अपने बेटे का मुंडन करवाने के लिए मथुरा गए थे. इस दौरान सभी बस से लौट रहे थे. अचानक बस ड्राइवर को झपकी आ गई और बस सीधे सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई. हादसा इतना भयानक था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और चीख-पुकार मच गई.
वहीं घटना की जानकारी आसपास के लोगों ने पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घायलों को तुरंत जिला संयुक्त चिकित्सालय भेजा. घटना के वक्त परिवार और ऱिश्तेदारों को मिलाकर 20 लोग बस में सवार थे.

