गाजियाबाद. जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई. हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई. वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को कार से बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. पुलिस घटना की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें- भाजपा का ‘धांधली’ वाला ‘सुशासन’! महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में बड़ी गड़बड़ी, परीक्षा देने के बाद भी छात्रों को दर्शा रहे Absent, सरकार ‘निकम्मी’ या सिस्टम?
बता दें कि घटना दिल्ली-मेरठ मार्ग पर राज चौपला स्थित ईएसआईसी अस्पताल के सामने उस वक्त घटी, जब कुछ लोग कार में सवार होकर मेरठ की ओर लौट रहे थे. इसी दौरान कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार डिवाइडर पर चढ़कर रैपिड ट्रेन के पिलर से टकराकर पलट गई. घटना इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. हादसा होता देख राहगीर मौके पर इकट्ठा हो गए. जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी.
इसे भी पढ़ें- गोरखपुर में पेट्रोल को लेकर मारामारी, इधर दो दिन पहले साइकिल पर चलने वाले मंत्री कर रहे बाइक की सवारी, साप ने साधा निशाना
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया. जहां डॉक्टरों ने जांच कर 2 लोगों को मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान आदेश कसाना (32) और अंकित तिवारी (25) के रूप में हुई है. वहीं तीन घायलों का इलाज जारी है. पुलिस घटना के पीछे के कारण का पता लगाने में जुट गई है.

