गाजियाबाद. जिले से हत्या का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां कलयुगी बेटे ने दोस्तों के साथ मिलकर अपनी मां को मौत की नींद सुला दी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद आरोपी बेटे और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की जांच में हत्या की जो वजह सामने आई उसे सुन पुलिस भी सन्न रह गई.
बता दें कि पूरा मामला मंडोला गांव का है. जहां नशेड़ी बेटे ने अपनी मां से पैसे डीजे के काम के लिए 20 हजार रुपए मांगे. लेकिन बेटे के नशे की लत को जानते हुए मां ने पैसे देने से इंकार कर दिया. जिसके बाद वह अपनी मां से इस कदर नाराज हो गया कि दोस्तों के साथ मिलकर मां के मौत की साजिश रच डाली.

उसके बाद आरोपी बेटा अपनी मां को मोटरसाइकिल पर बिठाकर सुनसान इलाके में ले गया. जहां उसके दोस्त प्लान के मुताबिक पहले से ही मौजूद थे. इस दौरान लड़के ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर मां ईंट से कई बार हमला किया, जिससे उसकी मां की मौत हो गई. मामले की जांच में जुटी पुलिस ने जब आरोपी के दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो अपना गुनाह कबूल कर लिया. पुलिस सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

