ज्ञान भारद्वाज, गाजियाबाद. थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम ने लूट और स्नैचिंग की घटनाओं मे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी और अपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए डीएवी कट पर संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की सघन चेकिंग की. चैकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्ति एक मोटर साइकिल पर डीएलएफ की तरफ से आते दिखाई दिए, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया तो नहीं रुके, बल्कि सुनसान रास्ते की तरफ भागने लगे.

इसे भी पढ़ें- जिम, जुर्म और जानलेवा अंतः ट्रिपल मर्डर केस के मुख्य आरोपी जीतू सैनी का एनकाउंटर, जन्मदिन पर खेला था मौत का खेल

भागने के दौरान बदमाशों की मोटरसाईकिल अनियंत्रित होकर फिसलकर कूड़े के पास गिर गई. दोनों बदमाश अपने आप को पुलिस टीम से घिरता देख मोटरसाइकिल छोड़कर भागने लगे. इस दौरान एक बदमाश भागने में सफल रहा और दूसरे बदमाश ने पुलिस टीम पर जा फायरिंग की. जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी. पुलिस टीम के द्वारा साहस का परिचय देते घायल बदमाश को हिरासत में ले लिया गया, जिसने अपना नाम गौरव उर्फ कुवैर पुत्र दिलीप निवासी गरिमा गार्डन एयर पोर्ट वाली गली शिव मन्दिर के पास पसौडा थाना टीलामोड जनपद गाजियाबाद उम्र करीब 22 वर्ष बताया.

इसे भी पढ़ें- मौत का ‘निमंत्रण’: शादी से लौट रहे पति-पत्नी और 2 बच्चों की उखड़ी सांसें, जानिए आखिर ऐसा क्या हुआ चारों के साथ

पुलिस टीम ने घायल अभियुक्त को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा है. आरोपी गौरव उर्फ कुवैर के पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल और मुठभेड़ में प्रयुक्त 1 देशी तमंचा, 315 बोर मय 1 खोखा कारतूस , 315 बोर औऱ 1 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है. पूछताछ करने पर आरोपी गौरव ने बताया कि भागे हुए अभयुक्त का नाम पप्पू निवासी गरिमा गार्डन थाना टीलामोड गाजियावाद है. ये दोनों शालीमार गार्डन, साहिवाबाद, लिकंरोड और दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में लूट और स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे.