गोंडा. पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और उनके बेटे विधायक प्रतीक भूषण सिंह को कॉल पर जान से मारने की धमकी मिली थी. पुलिस ने धमकी देने वाले को राजस्थान के अलवर से गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को चौंकाने वाली बात बताई है. पुलिस मामले में जांच कर रही है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है.
इसे भी पढ़ें- इस बार भाजपा का कोई छल, बल, धोखा और… BJP पर अखिलेश यादव का हमला, 27 चुनाव को लेकर किया बड़ा दावा
बता दें कि विधायक प्रतीक भूषण सिंह के प्रतिनिधि अजय सिंह ने पुलिस की शिकायत में बताया कि विधायक प्रतीक भूषण सिंह के फोन पर एक नंबर से फोन आया था और फोन करने वाले ने जान से मारने की धमकी दी. धमकी देने वाला ने कहा है कि उसने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और विधायक प्रतीक भूषण सिंह की हत्या का इंतजाम कर दिया है. खुद को बचा सकते हैं तो बचा लें. जिसके बाद पुलिस लोकेशन के आधार पर राजस्थान के अलवर पहुंचकर धमकी देने वाले आरोपी संदीप शर्मा को धर दबोचा.
इसे भी पढ़ें- UP में इलाज के नाम पर मजाक चल रहा! बच्ची का टूटा था दाएं हाथ, बाएं हाथ में बांध दिया प्लास्टर, भगवान भरोसे सरकारी अस्पताल
पूछताछ में पुलिस को पता चला कि आरोपी संदीप शर्मा नेताओं और अधिकारियों का फोन नंबर गूगल से निकालता था और फिर धमकी देता था. पुलिस की जांच में ये भी बात सामने आई है कि आरोपी मानसिक रोगी है, जिसका जयपुर के एसएमएस अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है. आरोपी का बैग्राउंड खंगाला जा रहा है. जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाने की बात कही जा रही है.

